सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र। जन जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंप कर निस्तारण कराये जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गोरखपुर में विगत 17 मार्च को व्यक्ति को गोली मारकर तथा चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर मानवाधिकार के माध्यम से सीबीआई जांच के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने के संबंध में जन जनवादी पार्टी इकाई के माध्यम से मांग की गई। इसके साथ प्रमुख चार मांगों में राजकुमार चौहान की हत्या में संलिप्त सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए, आरोपियों के घर पर बु...