प्रदर्शन कर सपाइयों ने जताया आक्रोश
उन्नाव, मई 4 -- मोहान, संवाददाता। गाजीपुर की युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या व हरदोई में युवती से अमानवीय कृत्यों के बाद हत्या मामले में दोषियों को कठोर सजा तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग को लेकर अशोक सिंह गुड्डू ने सैकड़ों सपाईयों के साथ सोमवार को सपा कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया गया। उसके बाद तहसील पहुंच कर नायब तहसीलदार दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। उससे पूरे प्रदेश की महिलाओं में भय और आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर सुजीत, सुदीप, दीपक, सर्वेश पाल समेत अन्य सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म कांड पर बसपा ने की कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.