हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस, संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस स्कूल के सामने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रदर्शन की सूचना पर सपा के जिला कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जब सपा कार्यकर्ता अलीगढ़ रोड पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से बहस भी हुई। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में सपाजनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन बाद में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि...