लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर। मंगलवार को उस वक्त एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बनने वाली तस्वीर सामने आई, जब समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा ने अपने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का स्वागत मिठाई और पानी से किया। साथ ही कहा कि हम आपके साथ हैं। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है। भाजपा आप लोगों को गुमराह कर रही है। अपनी पार्टी से कहिए कि 2027 चुनाव में ही महिला आरक्षण लागू कर दे।भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महिला आरक्षण बिल के मुद्दे को लेकर सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव करने पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद का किया घेराव प्रदर्शनकारी महिलाएं सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही थीं। तभी अचानक सांसद उत्कर्ष वर्मा अपने आवास से बाहर आए, लेकिन व...