हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले यूजीसी के नए नियमों के विरोध में ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए यूजीसी के नए कानून को रद्द करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून देश में समरसता और एकता भाव को खतरे में डाल रहा है। यह कानून छात्रों और शिक्षकों के अधिकारों का हनन कर रहा है। देश में सामाजिक और आर्थिक असमानता को बढ़ावा दे रहा है। राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि तत्काल कानून को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन कर रहा है जो समानता, स्वतंत्रता और जीवन जीने के अधिकार की गारंटी देता है। इस विषय पर जल्द कार्रवाई कर यूजीसी कानून को रद्द क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.