धनबाद, दिसम्बर 17 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ गोविंदपुर क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर गोविंदपुर एरिया तीन क्षेत्र के महाप्रबंधक को 74 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 29 दिसंबर से क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष मंतोष कुमार तिवारी, केंद्रीय संगठन मंत्री सह क्षेत्रीय सचिव सुशील कुमार सिंह, गजेन्द्र कुमार, विजय सिंह, तेजलाल प्रसाद, दिलीप सिंह, सुरेश यादव, बड़ाबाबू तिवारी, घनश्याम यादव, शैलेश कुमार तिवारी, मंतोष तिवारी, पिनाकी मित्रा, श्याम कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.