कन्नौज, जनवरी 4 -- तिर्वा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को आशा बहूओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा व 25 हजार का मानदेय निर्धारित किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घण्टे तक चले प्रदर्शन के दौरान मांग पूरी न होने तक आशा बहुओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को ऐलान किया। रविवार की सुबह 10 बजे के करीब एक सैकड़ा आशा बहुएं सीएचसी तिर्वा केन्द्र पर पहुंची। यहां आशा बहुओं ने परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आशा बहुओं ने मांग रखी कि उनको अभी तक सिर्फ प्रोत्साहन राशि मिलती है। उनको कोई निर्धारित मानदेय नहीं मिलता है। उन्होंने मांग रखी कि आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा उनको 25 हजार का मानदेय निर्धारित किया जाए। मांगे पूरी न होने तक आशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.