प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रास्ते में रोका, जमकर हंगामा
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- 12 फरवरी से संदिग्ध अवस्था में लापता कालीचरण यादव की बरामदगी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन औरंगाबाद चौराहे से मैगलगंज ओवरब्रिज पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए निकले, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें ओवरब्रिज से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। प्रदर्शनकारियों के वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया गया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण पैदल ही मैगलगंज की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर क्षेत्राधिकारी मितौली यादुवेंद्र कुमार, मैगलगंज थाना पुलिस के अलावा कई थानों की अतिरिक्त फोर्स, पीएसी और फायर ब्रिगेड टीम तैनात रही। पूरे इलाके को पुलिस छाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.