प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की गुहार लगाई
अमरोहा, जून 28 -- जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों ने रविवार को मौके पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कस्बे में भीमा सुल्तानपुर लिंक मार्ग पर जलभराव की वजह से परेशानी हो रही है। यहां सड़क पूरी तरह जर्जर है। जिल निकासी का इंतजाम न होने से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र भाटी, सोनू गुर्जर, कुलदीप सम्राट, विपिन जाटव, विजय सैनी, गौतम, नन्हे यादव, धर्मपाल यादव, अक्की कसाना, यश त्यागी और देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.