सीवान, जुलाई 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर में शनिवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस संबंध में नगर थाना में अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक पुलिस 17 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार की है। यह भी पढ़ें- Siwan News सोशल मीडिया के जरिए भी प्रदर्शनकारियों की हो रही पहचानपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी और कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा। मामले की जांच के बाद विभिन्न धाराओं के तहत तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। ...