अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम फ्रेटरनिटी ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मुस्लिम फेटरनिटी समुदाय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। मुस्लिम समुदाय ने इस हत्या करा दिया है। रविवार दोपहर अलीगढ़ में विरोध में जुलूस निकाला गया। इमाम बाड़े से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग शामिल हुए। इमामबाड़े से निकला जुलूस एएमयू सर्किल पहुंचा, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद क...