देहरादून, फरवरी 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और धरना-प्रदर्शनों के दौरान लगने वाले जाम से जनता को निजात दिलाने के लिए नवनियुक्त एसएसपी प्रेमेंद्र डोबाल ने तैयार की है। रविवार को एसएसपी ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर उन मार्गों का निरीक्षण किया, जो रैलियों और प्रदर्शनों के कारण अक्सर प्रभावित रहते हैं। एसएसपी ने इस दौरान उन स्थलों का जायजा लिया जहां बैरिकेडिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो जिससे स्कूली बच्चों और आम जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी रूट को डायवर्ट करना अनिवार्य हो, तो उसकी सूचना समय रहते जनता तक पहुंचाई जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के बीच सटीक तालमेल बिठाया जाए। बैरिकेडिंग ...