मुरादाबाद, नवम्बर 13 -- दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग के तत्वाधान में प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सीमा रानी ने किया। छात्राओं ने हस्तनिर्मित रंगोली, सजावटी सामान, बच्चों की फ्रॉक, लड्डू गोपाल के वस्त्र, टाई एंड डाई व स्क्रीन प्रिंटिंग रुमाल, वंदनवार एवं हस्त निर्मित आभूषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन मेले में किया। आयोजन में सरिता सिंह, नेहा दयाल, रुचि अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.