प्रयागराज, फरवरी 27 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जैविक साग-सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में हर्बल गुलाल, औषधीय पौधे, रंगीन जैविक सब्जियां, मशरूम कल्टीवेशन, बायोफर्टिलाइजर, स्मार्ट एग्रीकल्चर, बीज संरक्षण, बोनसाई आर्ट एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे आकर्षक स्टाल लगाए गए। विद्यार्थियों ने जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने विद्यार्थियों को जैविक उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू श्रीवास्तव ने बीज संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपक कुमार गोंड ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.