मधुबनी, सितम्बर 11 -- मधुबनी, निसं। जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 11 सितंबर को वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ डीपीओ योजना एवं लेखा रशीद नवाज एवं डीपीओ माध्यमिक शिक्षा आनंद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के एचएम सतीश कुमार, एचएम उमेश कुमार, विज्ञान शिक्षक पवन कुमार सिंह, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार झा, वरुण कुमार झा, साकेत कश्यप एवं कार्यालय लिपिक महेश कुमार दास उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुतियां : 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां' रखा गया था। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने-अपने विज्ञान शिक्षकों के निर्देशन में विषय से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: प्रखंड स्तरीय ...