प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी
बागपत, मार्च 18 -- बड़ौत। बुधवार को नगर पालिका बड़ौत के गांधी पार्क में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पूरे होने पर कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन लगभग 25 स्टॉल लगाकर सरकार की लाभकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी गई। गांधी पार्क में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्षा बबीता तोमर, एसडीएम भावना सिंह द्वारा किया गया। परिसर में पंडाल लगाकर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाएं। भाग लेने पहुंचे लोगों को सरकार की लाभकारी नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान डा. वरूण तोमर, अर्चना शर्मा, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश कुमार, जेई शिखा दूबे, जेई जल दीपक पटेल, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.