भदोही, मार्च 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन परिसर स्थित हाल में बुधवार को नौ दिवसीय प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष निरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें शासन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विकास पुस्तिका के विमोचन का सजीव प्रसारण देखने के साथ ही शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाहरी उद्यमियों द्वारा निरन्तर भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं पर भरोसा का परिणाम है। प्रदेश सरकार द्वारा विगत नौ वर्षों में प्रदेश की तरक्की को किए गए विकास कार्यो से परिचित होने के साथ-साथ विकास के प्रति समर्पित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ...