प्रदर्शनी में रखे गांधी-शास्त्री से जुड़े दुर्लभ संकलन
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से पहले बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय में एक विशेष प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. अजित कुमा चतुर्वेदी ने किया। कुलपति ने महात्मा गांधी और भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी पुस्तकों और शोधपत्रों के संकलन की सराहना की। उन्होंने दुर्लभ पुस्तकों को खुद देखा और कहा कि युवा पीढ़ी को इन विरासतों से परिचित कराना चाहिए। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व, विचारों, दर्शन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से संबंधित पुस्तकों का चयनित एवं समृद्ध संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम, अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.