देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मांडुवाला स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में दो दिवसीय 13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से चयनित 129 छात्र-छात्राओं ने अपने मौलिक और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक वंदना गर्ब्याल, सीईओ विनोद कुमार ढोंडियाल और संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो. दुर्गेश पंत ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नवाचार ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान है। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बाल वैज्ञानिकों का स्वागत किया और डॉल्फिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.