प्रदर्शनी में बच्चों ने तारामंडल व आकाश दर्शन की गतिविधियां जानी
अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- आयोजन अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रांगण में बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों, आधुनिक तकनीकों और उच्चस्तरीय मॉडलों को प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने और प्रयोग करने का अवसर मिला।प्रदर्शनी में वैज्ञानिक व्याख्यान, विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन और तारामंडल व आकाश दर्शन जैसी ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं से निकालकर जन-जन तक पहुँचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से हम विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग और सतत विकास के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.