प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- लालगंज। अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में विज्ञान, शिल्पकला की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। नौनिहालों ने अत्याधुनिक मॉडलों, एआई तकनीक की ओर से तैयार किए गए आटोमैटिक पेसेंट व्हील चेयर, थ्रीडी प्रिंटिग, आटोमैटिक स्ट्रीट लाईट कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल कार, कलर टैकिंग रोबोट आदि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। विद्यालय के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्रा, संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र, गौरव मिश्र, एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा ने शानदार मॉडलों के लिए मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर हिमांशु शुक्ल, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, श्यामशंकर मिश्र, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, राजीव रत्न त्रिपाठी, रवीन्द्र शुक्ल, विवेक, श्र...