कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से कृतित्व कला दीर्घा में तीन दिवसीय 'कलावृद्धि-चित्रकला प्रदर्शनी' का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. शिल्पा कायस्थ (डीन, इनोवेशन फाउंडेशन) ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों में निहित कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता एवं कलात्मक परिश्रम का प्रभावशाली समन्वय देखने को मिला। प्रदर्शनी के क्युरेटर डॉ. मंतोष ने बताया कि बीएफए तृतीय वर्ष (पेंटिंग) के 12 छात्रों की 20 चयनित कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में तरुण, समृद्धि, रिजा, इरम, प्रियंका, राहुल, समता, हसनैन, आस्तिक, अश्वनी, सामिया, काजल, श्रेयांशी एवं हिमांशी की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर डॉ. बप्पा माजी, विनय सिंह, तनीषा बधाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.