अलीगढ़, सितम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट परिसर स्थित अमृत महोत्सव पार्क में पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी सूचना विभाग द्वारा लगवाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने बताया कि निदेशालय द्वारा भेजी गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के बाल्यकाल से लेकर अब तक के विभिन्न आयामों, जनसेवा की यात्रा, राष्ट्रनिर्माण के संकल्प, सांस्कृतिक विरासत एवं संस्कृति के पुनरोद्धार के साथ ही उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश भर में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.