गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दो दिवसीय सियाराम वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ सूरत साड़ी की ओर से किया गया। जिसमें रविवार को बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी पहुंचे। प्रदर्शनी में विभिन्न रेंज और नए कलेक्शन को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। खास बात यह रही कि डिस्प्ले और प्रस्तुति की जिम्मेदारी गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) और केआईपीएम के बीबीए पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने संभाली। ये छात्र-छात्राएं विंटर वेकेशन के दौरान सियाराम की ओर से इंटर्नशिप कर रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ रिटेलरों को कपड़ों की विशेषताओं, गुणवत्ता और ट्रेंड के बारे में जानकारी दे रहे थे। प्रदर्शनी में पहुंचे व्यापारियों ने कलेक्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अशोक टोरका ने कहा कि गोर...