प्रदर्शनी में छात्रों ने कौशल दिखाया
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। आध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करके अपना कौशल दिखाया। कला वर्ग के छात्रों ने पेंटिंग और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। विद्यालय प्रबंधक पुनीत कुमार और प्रधानाचार्या रचना वर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देकर आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.