प्रयागराज, मार्च 13 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिनी जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी 2025-26 का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एनसीजेडसीसी) के डिप्टी डायरेक्टर महेश उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि शुभम ने शुक्रवार को किया। इस प्रदर्शनी में सभी विकास खंडों के परिषदीय शिक्षकों और विद्यार्थियों की तैयार विविध कला एवं क्राफ्ट की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। डायट प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने किया। संयोजन निधि मिश्रा व संचालन डॉ. राजेश पांडेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.