प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित सरकारी उपलब्धि एवं योजनाएं प्रदर्शनी-2026 में उत्तर मध्य रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेल परिचालन एवं यात्री सेवाओं में उत्कृष्टता श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।देशभर के करीब 200 सरकारी विभागों और रेलवे जोनों के बीच उत्तर मध्य रेलवे को यह सम्मान मिला। पुरस्कार मिलने के बाद जनसंपर्क विभाग की टीम ने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के नेतृत्व में मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह से मुलाकात कर ट्रॉफी भेंट की। महाप्रबंधक ने मुख्य प्रचार निरीक्षक पूरन मल मीना सिंह और वरिष्ठ लिपिक अरुण कुमार के कार्यों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...