रुडकी, फरवरी 17 -- एसएसडीपीसी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक कला प्रदर्शनी अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत पर आधारित कैनवास पेंटिंग्स और विविध चित्रों को नवीन रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अलका आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि प्रदर्शनी राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने और उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित है। इसके माध्यम से सत्यम् शिवम् सुंदरम् की अवधारणा, राष्ट्रप्रेम की भावना और उत्तराखंड की समृद्ध कला-संस्कृति को सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.