बरेली, मार्च 17 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक चार्ट, मॉडल तथा कार्यशील शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। भौतिक विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान समेत अन्य विषय में विद्यार्थियों ने संबंधित मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा ने कहा कि ऐसी सामग्री विद्यार्थियों की समझ को बढ़ाने और शिक्षण को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर संयोजक डॉ. प्रतिभा सागर डॉ. राम बाबू सिंह, प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुरेश व डॉ. विमल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.