प्रदर्शनी देखने गए दोस्तों की पिटाई, केस
कौशाम्बी, मई 22 -- सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाके के राजा तालाब में प्रदर्शनी मेला लगा हुआ है। 19 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ इसे देखने गया था। आरोप है कि वहां बाइक खड़ी करने की बात को लेकर कस्बे के ही मौलवीगंज निवासी संदीप सरोज, फकीराबाद निवासी ऋषि चौरसिया व रवि दिवाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर उसके दोस्त रमन सेन को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने दोस्तों की जान बचाई। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.