बिजनौर, फरवरी 27 -- नूरपुर। बिंदल शुगर मिल्स चांगीपुर में ज़िला गन्ना अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में बसंत कालीन गन्ना गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं कृषक मेला का आयोजन किया गया। बुद्धवार को मिल में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के 600 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने आधुनिक तकनीक और उन्नत बीज चयन की बारीकियां को जाना। गन्ना प्रजातियों की वैज्ञानिक पहचान और सावधानी गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार कपिल एवं डॉ. विकास मलिक वैज्ञानिक क़ृषि विज्ञान केन्द्र बागपत ने किसानों को गन्ने की पहचान के लक्षण बताए। डॉ. मलिक ने किसानों को आगाह किया कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक व फेक वीडियो के झांसे में न आएं, केवल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमाणित प्रजातियों का ही चयन करें। गन्ना वैज्ञानिकों ने गन्ने की बुवाई हेतु उन्नत प्रजातियों सिओएस 13235, 17231, 18231...