नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने गुरुवार को दो गांवों के किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुलझाया। किसान भूमि खरीद मामले में प्रदर्शन कर क्षेत्र की दो कंपनियों के निर्माण कार्य को प्रभावित कर रहे थे। ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दस्तमपुर सेक्टर- आठ में आता है। यहां प्राधिकरण ने सौर ऊर्जा के उपकरण तैयार करने वाली कंपनी सील को भूमि आंवटित की है। कंपनी ने मौके पर काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि, कुछ भूमि यहां खरीदनी बाकी है। वहीं, म्याना सेक्टर-10 का हिस्सा है, यहां एस्कोर्ट कबौटा को जमीन दी गई है, कंपनी क्षेत्र में ट्रैक्टर के उपकरण तैयार करेगी। यह भी पढ़ें- किसानों से वार्ता कर समस्या सुलझाई दोनों सेक्टर की कुछ जमीन बची है। यह जमीन म्याना गांव के किसानों की है। भूमि देने पर किस...