नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को असहमति व्यक्त करने, प्रदर्शन करने या किसी प्रदर्शन के समर्थन में उत्साह जताने का महत्वपूर्ण अधिकार है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि केवल प्रदर्शनकारियों को देखकर मुस्कुराना अनुशासनहीनता नहीं माना जा सकता। जस्टिस जस्मीत सिंह की पीठ ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा आठ छात्रों पर लगाए गए 19 हजार रुपये के जुर्माने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।जुर्माना लगाने के आदेश को दी थी चुनौती छात्रों पर विश्वविद्यालय ने अनुशासनहीनता के आरोप में प्रत्येक पर जुर्माना लगाया था। छात्रों ने विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस व उसके बाद प्रॉक्टोरियल कमेटी द्वारा जुर्माना लगाने के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती द...