नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, व.सं.। रिजर्वेशन रिफॉर्म सत्याग्रह को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर के आस-पास एक बार फिर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे। हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व पोस्टर लिए प्रदर्शन स्थल के बाहर ही नारेबाजी करते सुनाई दिए। आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सहमति बनाकर फिर से प्रदर्शन का आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से जंतर मंतर या रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति मांग रहे हैं। वहीं, जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन का दावा, सुधारों पर वार्ता के लिए सरकार है तैयार इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण देने की न...