नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट 'दुखद' और 'गंभीर चिंता का विषय' है। जस्टिस भुइयां पूर्व सचिव (सुरक्षा) यशोवर्धन आजाद की लिखी पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम राजधानी के वायसराय हॉल में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि जब हम इंडियन पुलिस सर्विस के युवा अधिकारियों को खुद जाकर प्रदर्शनकारियों और प्रदर्शन करने वालों के साथ मारपीट करते देखते हैं, तो हम सभी को निराशा होती है। यह देखना बहुत ही दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों से जिस तटस्थता की उम्मीद की जाती है, वह कहीं न कहीं खत्म होती दिख रही है और यह वाकई गंभीर चिंता का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...