रामनगर, दिसम्बर 8 -- रामनगर, संवाददाता। पुछड़ी में बुलडोजर चलाने के विरोध में सोमवार को लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाल कर सरकार पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया। एसडीएम के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजकर बेघर हुए लोगों पुनर्वासित करने की मांग की। करीब चार घंटे तक लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। सोमवार को पुछड़ी के लोग पुरानी तहसील पर धरने पर बैठे। इसके बाद जुलूस निकालकर नई तहसील परिसर में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्राम पूछड़ी में विगत वर्ष ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति का विधिवत गठन हो चुका है। जब तक अधिकार निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती, तब तक किसी भी ग्रामीण को उसके आवास और भूमि से बेदखल नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद वन विभाग और जिला प्रशासन ने बलपूर्वक बेदखली की कार्रवाई की। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.