हापुड़, फरवरी 18 -- परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे पढ़ाई के दौरान अचानक बीमार हुए तो अब वहीं पर प्राथमिक उपचार होगा। साथ ही नजदीकी पीएचसी व सीएचसी के डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें बेहतर इलाज दिया जाएगा। ये सहूलियत देने को सभी स्कूलों में 10 तरह की दवाओं की किट खरीदी जाएगी। यह दवाएं कंपोजिट ग्रांट से क्रय होंगी। परिषदीय विद्यालयों में अभी तक स्कूल में पढ़ाई के दौरान आए दिन बच्चे बीमार हो जाते हैं। जिनके इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती थी। अब शासन के निर्देश के बाद अचानक बीमार होने वाले बच्चों को स्कूल में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में चिकित्सा किट खरीदी जाएगी। साथ ही अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अगर किसी विद्यालय में दवाओं की किट नहीं मिली तो प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.