कानपुर, नवम्बर 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध काउण्टी क्रिकेट क्लब की ओर से प्रथम स्व. अरुण अवस्थी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार से कानपुर साउथ मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में केसीए से पंजीकृत 'ए' डिवीजन की टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें बीसीए, एसपीएसएसए, राइडर्स, खेरापति, वाईएनसीसी, नेशनल यूथ, वांडर्स और साउथ जिमखाना टीम शामिल हैं। उद्घाटन मैच बीसीए और एसपीएसएसए के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव राहुल सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.