प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेले का पहला स्नान पर्व बीतने के चार दिन बाद भी दारागंज की जगह वैकल्पिक श्मशान घाट नहीं बन पाया। दारागंज में अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों को रसूलाबाद भेजा जा रहा है। कई लोग दारागंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में ही अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो रहे हैं। दारागंज में 27 दिसंबर से अंतिम संस्कार बंद होने के बाद पहले शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने अस्थाई श्मशान घाट बनाने की योजना बनी। स्थानीय लोगों के विरोध पर नागवासुकि मंदिर के सामने कछार में श्मशान घाट बनाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त ने मेला अधिकारी को पत्र भी भेजा। श्मशान घाट बनाने के सिलसिले में नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मौर्य ने नागवासुकि मंदिर के सामने स्थान चिह्नित किया। सारी तैयारी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.