दरभंगा, अप्रैल 5 -- बेनीपुर। प्रखंड के शिवराम ब्रह्म स्थान पर रविवार को इंटर व मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटर परीक्षा में स्वामी कुमारी, प्रतिभा प्रियदर्शी, अंशु कुमारी एवं मैट्रिक परीक्षा में नीलू भगत, विष्णु कुमार, गोलू साहू आदि को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. चौधरी अभयनाथ राय, चौधरी आमिरकांत राय, हरेकांत झा, महेश यादव, अमित कुमार राय बिट्टू, अशोक झा, उग्रनाथ भगत, अनिल कुमार झा, अमरीश भगत, कमलेश भगत, शिवम साकेत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.