मैनपुरी, अप्रैल 6 -- कस्बा के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक प्रशांत अग्रवाल ने परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाफल वितरण एक पर्व व उत्सव के समान है। परीक्षा परिणाम में कक्षा 8 की आन्या, कक्षा 7 की दिशा, कक्षा 6 की चंद्रप्रभा, कक्षा 5 की आस्था, कक्षा 4 के करन प्रताप, कक्षा 3 के रुद्र, कक्षा 2 के नमन व कक्षा 1 के शिवांश प्रथम स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस...