जमशेदपुर, मई 7 -- कोलहान विश्वविद्यालय ने यूजी शैक्षणिक सत्र 2025-2029 के प्रथम सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय की स्नातक की स्थगित परीक्षाएं 12 मई कोपरीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तय किया गया है।परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न ...