प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को आवंटित होगा विषय
दरभंगा, अगस्त 12 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकित अभ्यर्थियों को मेजर विषय के अलावा अन्य विषय आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू ने सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार नामांकित अभ्यर्थियों का एमआईसी, एमडीसी, एईसी, एसईसी एवं वीएसी विषय अभ्यर्थी से सहमति लेकर उन्हें आवंटित कर पठन-पाठन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि प्रधानाचार्य अपने कॉलेज में अध्यापन किये जाने वाले विषय ही नामांकित अभ्यर्थियों से सहमति लेकर आवंटित करें, ताकि भविष्य में अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.