पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर का एग्जाम कराने में पांच बार से ज्यादा बार एडमिट कार्ड जारी करना पड़ा जिसकी वजह से सैकड़ों छात्र दिग्भ्रमित होकर परीक्षा से वंचित रह गए। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा एवं प्रधान महासचिव चाहत यादव के द्वारा पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो अरविंद कुमार वर्मा को गुरुवार को आवेदन देकर जिन छात्रों की परीक्षा छूटी है, उनके लिए स्पेशल एग्जाम की तिथि घोषित करने की मांग की गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने डीएसडब्ल्यू को बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों को दिगभ्रमित कर प्रथम सेमेस्टर का एग्जाम लिया गया था जिसके वज...