नैनीताल, दिसम्बर 29 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के छात्र नेताओं ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द कराने की मांग को लेकर उप कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नियमानुसार इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर में होना चाहिए था, लेकिन अब जनवरी आने को है और परीक्षा कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया। उन्होंने जल्द परीक्षा तिथियां घोषित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...