सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान। दरौली प्रखंड के गांधी स्मारक चित्रगुप्त मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करोम में शनिवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में प्रियांशी कुमारी ने 469 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं पिंकी कुमारी ने 461 अंक, ज्योति कुमारी ने 459 अंक, लाडली कुमारी ने 452 अंक तथा संजना कुमारी ने 450 अंक प्राप्त कर किया। प्रधानाध्यापक सचिन कुमार, मुखिया देवेंद्र कुमार सिंह,प्रधानाध्यापक विकास दीक्षित सहित शिक्षक विकास तिवारी, अर्जुन शर्मा, बृजेश कुमार पांडे, संतोष कुमार यादव, राजेश प्रसाद, लिपिक आशीष यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...