शामली, अप्रैल 2 -- शामली। शहर के अग्रसैन पार्क पर श्री हनुमान महालक्ष्मी मंदिर कमेटी द्वारा प्रथम श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरूवार को शहर के अग्रसैन पार्क पर श्री हनुमान महालक्ष्मी मंदिर कमेटी द्वारा प्रथम श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ झंडा पूजन से हुआ। सुंदरकांड का पूजन विशाल सिंघल ने किया। पूजन के यजमान मोहनलाल, अंकुर गोयल, देवानंद गौड, रविन्द्र मित्तल, मनीष गर्ग, सागर सिंघल, डा. अनिल गर्ग रहे। इसके बाद महालक्ष्मी आरती डा. अर्जुन वर्मा व रतत गोयल द्वारा कराई गई। हनुमान चालीसा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.