प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में अमरोहा की बेटियों ने जीते चार स्वर्ण पदक
अमरोहा, जून 10 -- गजरौला। अहमदाबाद में चार से आठ जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में 78 देशों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की छात्राओं आर्यांशी व इंदू ने भी आयोजन में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। आर्यांशी ने आर्टिस्टिक ग्रुप एवं आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि इंदू ने आर्टिस्टिक ग्रुप एवं रिदमिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले से विश्व योगासन चैंपियनशिप में लाइजन एवं डेलिगेशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त जनपद योगासन स्पोर्ट्स संगठन के अध्यक्ष डॉ.जोगिंद्र सिंह, कनिका और आर्येशा ने दोनों छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.