गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन मनोज प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को आयोजित 2026 के प्रथम मासिक लोक अदालत में 217 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के 5 लाख 32 हजार 871 रुपये राजस्व की वसूली की गई। डीएलएसए सचिव निभा रंजन लकड़ा ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटारी सहित गढ़वा व्यवहार न्यायालय के मामले के निष्पादन के लिए सात बेंचों का गठन किया था। उनमें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज चंद्र झा, जिला शिवनाथ त्रिपाठी न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसडीजेएम मोनिका प्रसाद, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के अलावा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटारी से जिला जज संजय कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार भास्कर शामिल थे। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सुलहनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.