बरेली, फरवरी 23 -- प्रथम उत्तर प्रदेश इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 27, 28 फरवरी को अयोध्या में होगी। इसमें पुरुष-महिला वर्ग के अतिरिक्त अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग में आयोजित होगा। पु रुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 60 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट एवं पोल वॉल्ट स्पर्धाएं होंगी। अंडर-20 वर्ग में ट्रिपल जंप एवं पोल वॉल्ट को छोड़कर शेष सभी स्पर्धाएं होंगी। इस वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 25 मार्च 2006 से 24 मार्च 2008 के मध्य होना अनिवार्य है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया की इस प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.